
डोडरा-क्वार में पेंशनर्स की अहम बैठक, 15 दिन में होगा ब्लॉक का गठन
क्वार, 4 सितंबर। डोडरा-क्वार ब्लॉक जिला शिमला के पेंशनर्स की अहम बैठक शुक्रवार को क्वार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड चौहारा के अध्यक्ष दीपन ठाकुर ने की। इस दौरान डोडरा-क्वार क्षेत्र के पेंशनर्स की विभिन्न मांगों और संगठनात्मक विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि डोडरा-क्वार पेंशनर्स ब्लॉक का शीघ्र गठन किया जाएगा। इसके लिए सभी पेंशनर्स को व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचना देकर अगले 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया।
चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए प्रताप चौहान को संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में मौजूद पेंशनर्स ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के सभी पेंशनर्स को साथ जोड़ने पर भी जोर दिया।
बैठक में प्रताप चौहान, सुंदर चौहान, सर्ब सिंह नेगी, महावीर सिंह, शिवराज, कमल कांत, सुरजन सिंह, सबल सिंह, पंकज, महिंदर शर्मा, हरदयाल, कलीराम, दीपन ठाकुर और कली राम बास्तवन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, उपाध्यक्ष बुद्धि राम जस्ता, मुख्य सलाहकार मोहन ठाकुर, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी और प्रेस सचिव लायक राम शर्मा भी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे।