
27 सितंबर को फुटबॉल मैदान में होगा कुड़मी सेना का विराट करम महोत्सव
आदित्यपुर। कुड़मी सेना (टोटेमिक) की ओर से आगामी 27 सितंबर को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में विराट करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर को शुरू होकर रात्रि तक चलेगा।महोत्सव का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से आने वाली प्रसिद्ध पंपा महतो एंड टीम का झुमुर संगीत कार्यक्रम होगा, जिसमें पारंपरिक लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों एवं प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करते हुए पुरस्कारों का भी वितरण किया जाएगा।
कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो ने कहा कि करम महोत्सव समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।बैठक में रितेन महतो, नारायण महतो, लक्ष्मण महतो, शरद चंद्र महतो, शर्मीला महतो, लूलू महतो, रवि महतो, राजकुमार महतो, जोगन महतो, संजू महतो, संजय नंदी, संजय महतो, समीर महतो, गोपाल महतो, छूटुन महतो, हब्लू, गणेश महतो, राहुल महतो एवं गुरजीत सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
#करम_महोत्सव #कुड़मी_सेना #कुड़मी_समाज #करम_पर्व #आदित्यपुर #सरायकेला_खरसावां #झुमुर #पंपा_महतो #झाड़ग्राम #झारखंड #करम_त्योहार #लोक_संस्कृति #आदित्यपुर_फुटबॉल_मैदान #JharkhandNews #KurmiSamaj #KaramMahotsav #Adityapur #Jhumur