हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में सोमवार को हजारीबाग पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्य को गोली लगी है. वहीं इस ऑपरेशन में कोई भी पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ है. हजारीबाग पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को हिरासत में लेकर बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल पर अस्पताल भेज दिया है !