Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

तीन साल से फरार 10-10 हजार के इनामी दंपती गिरफ्तार, अजमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अजमेर। बोराड़ा थाना पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे 10-10 हजार रुपये के इनामी दंपती को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी थाना बोराड़ा के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल थे। पुलिस ने दोनों को जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना हाजा में दर्ज प्रकरण संख्या 48/2023 में धारा 420, 406 और 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज था। मामले में बोराड़ा निवासी कैलाश चंद साहू और उसकी पत्नी लीला देवी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही थी। आरोपियों पर परिवादी से निवेश के नाम पर करीब 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने वर्ष 2020 में किशनगढ़ में बिजनेस प्लान शुरू करने की बात कहकर निवेश पर अच्छा रिटर्न और कम से कम दो प्रतिशत मासिक ब्याज देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिवादी ने 25 अगस्त 2020 से 25 जुलाई 2022 के बीच करीब 16 लाख रुपये खाते में जमा करवाए तथा 5 लाख रुपये नकद दिए। बाद में आरोपियों ने रकम वापस नहीं की। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचते रहे। अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने दोनों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के लिए थाना बोराड़ा की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जानकारी और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया और जयपुर से कैलाश चंद साहू तथा लीला देवी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है। Ajmer Police Rajasthan

Ajmer, Ajmer | Aug 12, 2026

MORE NEWS

तीन साल से फरार 10-10 हजार के इनामी दंपती गिरफ्तार, अजमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अजमेर। बोराड़ा थाना पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे 10-10 हजार रुपये के इनामी दंपती को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी थाना बोराड़ा के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल थे। पुलिस ने दोनों को जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना हाजा में दर्ज प्रकरण संख्या 48/2023 में धारा 420, 406 और 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज था। मामले में बोराड़ा निवासी कैलाश चंद साहू और उसकी पत्नी लीला देवी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही थी। आरोपियों पर परिवादी से निवेश के नाम पर करीब 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने वर्ष 2020 में किशनगढ़ में बिजनेस प्लान शुरू करने की बात कहकर निवेश पर अच्छा रिटर्न और कम से कम दो प्रतिशत मासिक ब्याज देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिवादी ने 25 अगस्त 2020 से 25 जुलाई 2022 के बीच करीब 16 लाख रुपये खाते में जमा करवाए तथा 5 लाख रुपये नकद दिए। बाद में आरोपियों ने रकम वापस नहीं की। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचते रहे। अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने दोनों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के लिए थाना बोराड़ा की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जानकारी और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया और जयपुर से कैलाश चंद साहू तथा लीला देवी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है। Ajmer Police Rajasthan - Ajmer News