
शिमला :फुट मैट के नीचे छिपाया था 7 ग्राम चिट्टा, चार आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर फुट मैट के नीचे छिपाकर रखी गई 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन आरोपी रामपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी मंडी का रहने वाला है।
पुलिस थाना रामपुर में आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला संख्या 80/2026 दर्ज किया गया है। नशे की तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे नशे के नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
न्यूज टुडे हिमाचल