#रामनगर में लंबे समय से बिजली की दिक्कत से जूझ रहे छोई क्षेत्र के ग्रामीण आज सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में बैलपड़ाव स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जे ई के माध्यम से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा।
#जिसमें उन्होंने उनके क्षेत्र में हो रही लो बिजली पावर और ट्रांसफार्मर की दिक्कत को ठीक करने की मांग की।
#आपको बता दें छोई क्षेत्र के गांव गजपुर में पिछले तीन माह से बिजली की बहुत दिक्कत देखी जा रही है कभी लो पावर तो कभी पूरी रात ट्रांसफॉर्म से लाइट गायब हो रही है।
#बिजली विभाग से ग्रामीणों के बिजली की समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया।
वही विभाग ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ग्रामीणों की शिकायत दूर की जाएगी। और पहले की तरह बिजली सुचारू की जाएगी।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar