बुढ़वा मंगल पर जालौन में स्कूल बंद, कल 22 सितंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश
उरई/जालौन। बुढ़वा मंगल पर्व को देखते हुए जनपद जालौन में 22 सितंबर 2026, मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जालौन स्थान उरई की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, बुढ़वा मंगल के अवसर पर जनपद के समस्त परिषद विद्यालय, राजकीय विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
आदेश में संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानीय अवकाश के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
बुढ़वा मंगल के अवसर पर जालौन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है। अवकाश की घोषणा से विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी पर्व में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
Orai, Jalaun | Sep 21, 2026