
“अन्नपूर्णा मुहिम” के तहत मिली अद्भुत मदद | SA News Chhattisgarh
बलौदाबाजार | 11-11-2026: कहते हैं जब इंसान चारों तरफ से मुसीबतों से घिर जाता है, तब परमात्मा किसी न किसी रूप में सहायता के लिए अवश्य पहुंचते हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम सुनसुनिया में घोर गरीबी और गंभीर बीमारी की दोहरी मार झेल रहे संतोष केवट के परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। संतोष (38) पिछले 8 महीनों से मुंह के कैंसर जैसी भयावह बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि मुंह से लगातार खून रिसता रहता है और वे अन्न का एक निवाला भी नहीं निगल पाते। परिवार में पत्नी संतोषी और चार छोटे बच्चे हैं। घर के मुखिया के बिस्तर पर पड़ जाने से आय पूरी तरह शून्य हो गई है। घर का आशियाना जर्जर है, सुरक्षा के लिए दरवाजा और सिर पर पक्की छत तक नहीं है। पूरा परिवार महज एक त्रिपाल के सहारे जीवन गुजारने को मजबूर है।
ऐसी हृदयविदारक परिस्थिति में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज द्वारा इस बेसहारा परिवार की सुध ली गई। 8 नवंबर को 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत परिवार को व्यापक राहत सामग्री पहुंचाई गई, जिसने उनके आंसू पोंछने का काम किया। परिवार को महीने भर के लिए चावल, आटा, आलू, प्याज, रिफाइंड तेल, नहाने-धोने का साबुन सहित सभी आवश्यक घरेलू सामग्री प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त आगामी ठंड को देखते हुए 2 कंबल, बच्चों के लिए कपड़ों के 2-2 जोड़ी सेट, एक पलंग, बेडशीट और रोशनी के लिए बल्ब का सेट भी उपलब्ध कराया गया।
राहत सामग्री पाकर भावुक हुई संतोषी केवट ने भर्राए गले से कहा, “संत रामपाल जी महाराज जी ने हमारे परिवार के लिए इतनी बड़ी मदद की दया करी है, इसके लिए धन्यवाद। उन्हें हमारा कोटि-कोटि प्रणाम है।” सचमुच, 'अन्नपूर्णा मुहिम' महज एक राशन वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों तक मानवीय संवेदना पहुंचाने और उन्हें नया जीवन देने का एक ईश्वरीय प्रयास है। #SantRampalJiMaharaj #AnnapurnaMuhim #BalodaBazar #Chhattisgarh #HumanityFirst #SANewsChhattisgarh