
Ambala Media:"
पदोन्नति से पुलिसकर्मियों का बढ़ा मनोबल, नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें : पंकज नैन
अंबाला, 11 सितंबर। पुलिस महानिरीक्षक, अंबाला रेंज श्री पंकज नैन, भा.पु.से. ने अंबाला रेंज के 54 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की। इनमें 27 पुलिस कर्मचारियों को ए.एस.आई. से सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) तथा 27 पुलिस कर्मचारियों को एच.सी./ई.एच.सी. से ई.ए.एस.आई. के पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत होने वालों में दो महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं।
पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में जिला अंबाला के 15, जिला कुरुक्षेत्र के 17 तथा जिला यमुनानगर के 22 पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। विभागीय नीति के तहत यह पदोन्नति कर्मचारियों की उत्कृष्ट, निष्ठावान और अनुशासित सेवा को मान्यता देते हुए प्रदान की गई है।
इस अवसर पर आईजी पंकज नैन ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिसकर्मी के सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। यह उनकी मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों को पदोन्नति मिलने से उनका मनोबल बढ़ता है। साथ ही, इससे अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
आईजी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने पदोन्नत पुलिसकर्मियों से अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदोन्नत कर्मचारी विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और ऊंचा करेंगे।
अंत में पुलिस महानिरीक्षक ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सेवाकाल की कामना की।
जिला अंबाला
ए.एस.आई. से एस.आई. पद पर पदोन्नत
ए.एस.आई. मुकेश चंद
ए.एस.आई. लाभ सिंह
ए.एस.आई. रघुबीर सिंह
ए.एस.आई. राजेश कुमार
ए.एस.आई. रविंदर सिंह
महिला ए.एस.आई. महिंदर कौर
एच.सी./ई.एच.सी. से ई.ए.एस.आई. पद पर पदोन्नत
ई.एच.सी. नरेश कुमार
ई.एच.सी. हरजिंदर सिंह
ई.एच.सी. जगजीत सिंह
ई.एच.सी. भूपिंदर सिंह
ई.एच.सी. गुरजंत सिंह
ई.एच.सी. रविंदर सिंह
ई.एच.सी. प्रदीप कुमार
ई.एच.सी. प्रदीप सिंह
एच.सी. सुखविंदर सिंह
जिला कुरुक्षेत्र
ए.एस.आई. से एस.आई. पद पर पदोन्नत
ए.एस.आई. मनोज कुमार
ए.एस.आई. सुरेंद्र कुमार
ए.एस.आई. सतीश कुमार
ए.एस.आई. जसबीर सिंह
ए.एस.आई. सचिन कुमार
ए.एस.आई. बलवान सिंह
ए.एस.आई. बलजीत सिंह
ए.एस.आई. कुलदीप सिंह
महिला ए.एस.आई. बबीता
एच.सी./ई.एच.सी. से ई.ए.एस.आई. पद पर पदोन्नत
ई.एच.सी. रवि कुमार
एच.सी. मनदीप सिंह
ई.एच.सी. ललित कुमार
एच.सी. संजय
ई.एच.सी. अशोक कुमार
ई.एच.सी. दलबीर सिंह
ई.एच.सी. सतीश कुमार
एच.सी. गुरजीत सिंह
जिला यमुनानगर
ए.एस.आई. से एस.आई. पद पर पदोन्नत
ए.एस.आई. राजीव कुमार
ए.एस.आई. नरमैल सिंह
ए.एस.आई. वीरेंद्र कुमार
ए.एस.आई. मनीष कुमार
ए.एस.आई. जसपाल सिंह
ए.एस.आई. संजीव सिंह
ए.एस.आई. शमशेर
ए.एस.आई. जसबीर सिंह
ए.एस.आई. जितेंद्र सिंह
ए.एस.आई. नरेश कुमार
ए.एस.आई. राज कुमार
ए.एस.आई. सुभाष चंद
एच.सी./ई.एच.सी. से ई.ए.एस.आई. पद पर पदोन्नत
ई.एच.सी. मांगे राम
ई.एच.सी. संजय कुमार
ई.एच.सी. रविंदर कुमार
ई.एच.सी. रविंदर कुमार
एच.सी. राजीव चौहान
ई.एच.सी. जरनैल सिंह
एच.सी. अमरजीत सिंह
एच.सी. अनिल कुमार
ई.एच.सी. जसविंदर सिंह
ई.एच.सी. राजेश कुमार
Ambala, Ambala | Sep 11, 2026