
#महोबा - राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आज वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली से आए 8 सदस्यीय वैज्ञानिक दल द्वारा जनपद के राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय चरखारी तथा प्रांतीय बाल सेवा सदन अनाथालय, महोबा के लगभग 400 छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई । विद्यार्थियों को 200-200 के दो स्लॉट में प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा अपराह्न 1 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया।
वैज्ञानिक दल द्वारा विद्यार्थियों को टेलीस्कोप के माध्यम से सूर्य का अवलोकन, ऊंची-ऊंची इमारतों के मॉडल तैयार करने तथा रॉकेट बनाने और उसके लॉन्च की प्रक्रिया सहित अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिकों ने बच्चों को अंतरिक्ष, रॉकेट तकनीक एवं वैज्ञानिक प्रयोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को जाना तथा उनके प्रश्नों के उत्तर देते हुए भविष्य में विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा ही नई खोजों का आधार है। विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना चाहिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडेय, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज महोबा देवेंद्र कुमार, दिलीप कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#mahoba #mahoabpost #highlight #antriksh
Mahoba, Mahoba | Aug 23, 2026