बचा हुआ भोजन बना जरूरतमंदों का सहारा
आज दिनांक 12/09/2026 को मोहल्ला रामलीला मैदान, खूंटी चौराहा निवासी श्री प्रद्युम्न राजपूत जी की सूचना पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम, रामलीला मैदान से बचा हुआ लगभग 500 लोगों का भोजन बाँदा रोटी बैंक की टीम द्वारा प्राप्त किया गया।
बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान एवं शमशाद ने भोजन को प्राप्त कर जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया।
बाँदा रोटी बैंक टीम श्री प्रद्युम्न राजपूत जी का दिल से शुक्रिया अदा करती है कि उन्होंने जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद में अपना अमूल्य योगदान दिया।
आप भी बन सकते हैं किसी जरूरतमंद की मदद का माध्यम।
यदि आप बाँदा रोटी बैंक में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता देकर सहयोग करना चाहते हैं, तो संपर्क करें:
📞 9451988451
📞 8318456975
आपका छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है।
Banda, Banda | Sep 13, 2026