
मतदान के महापर्व में किन्नर समाज ने निभाई जिम्मेदारी, मतदाताओं से की मतदान की अपील
अजमेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को हुए मतदान में किन्नर समाज ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। समाज के सदस्यों ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाई। मतदान के बाद किन्नर समाज के सदस्यों ने आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना बेहद जरूरी है। मतदाताओं को किसी दबाव या लालच में आए बिना अपने विवेक से मतदान करना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर मतदाता अपने घर से निकले और मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करे।
किन्नर समाज ने कहा कि जनता को ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए, जो क्षेत्र की समस्याओं को समझे, विकास कार्यों को प्राथमिकता दे और जरूरत के समय जनता की आवाज बनकर सामने आए। समाज की इस अपील के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
Ajmer, Ajmer | Sep 11, 2026