श्रीराम मंदिर में आज से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, भव्य मंगल कलश यात्रा आयोजित
चूरू। अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर, चूरू में 3 जून से 9 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के भव्य आयोजन के तहत आज कलश यात्रा निकाली गई।
कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:15 बजे से सायं 6:15 बजे तक होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा।
कथा के शुभारंभ से पहले बुधवार प्रात गढ़ परिसर स्थित गोपाल मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु एवं भक्तजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री राम मंदिर पहुंची।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण, मंगल कलश यात्रा में सहभागिता तथा इस आध्यात्मिक एवं पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
#churu #kalashyatra #bhagwatkatha #ChuruNews #chhotikashi
Churu, Churu | Jun 3, 2026