Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

प्रेस रिलीज़ मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 8 जून को करेंगे नारनौल में भाजपा ज़िला कार्यालय का उद्घाटन: डॉ. यतेंद्र राव भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 8 जून को सुबह 9 बजे नारनौल में भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के करकमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर विशेष उत्साह है तथा सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों से चर्चा हो चुकी है। इनमें लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती राव, पूर्व मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक कंवर सिंह तथा पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शीघ्र ही जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। डॉ. यतेंद्र राव ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं भाजपा समर्थकों से आह्वान किया कि वे मंगलवार 8 जून को सुबह 9 बजे नूनी शेखपुरा, नारनौल स्थित कार्यालय पर आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पार्टी नेतृत्व का स्वागत करें तथा कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह जिला कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है तथा इसके निर्माण में पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कार्यालय मे पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के लिए कक्ष, आवास सुविधा, आधुनिक कांफ्रेंस रूम व बड़ा मीटिंग हॉल, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष व अन्य सुविधा है। यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक मंदिर के समान है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता का अपना कार्यालय है और सभी कार्यकर्ताओं का यहां सदैव स्वागत रहेगा।

MORE NEWS