*बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई*
*1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम व कार जब्त, दो पैरोल से फरार आरोपी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी विभिन्न एनडीपीएस प्रकरणों में पैरोल से फरार चल रहे थे, जबकि तीसरे आरोपी के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट एवं वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 30 जुलाई 2026 को थाना इंचार्ज बड़ीसादड़ी उपनिरीक्षक बाबूलाल मय जाप्ता सर्कल गश्त एवं नाकाबंदी पर थे। इस दौरान सरथला तिराहे पर निकुंभ की ओर से �