
त्योहारों से पहले प्रशासन का सख्त एक्शन! रैपुरा में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर SDOP शिवा पाठक की कार्रवाई।
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में 6 नवंबर को एसडीओपी पवई शिवा पाठक ने रैपुरा में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार बिना वैध लाइसेंस के फुटकर में पटाखों की बिक्री करते पाए गए। हैरानी की बात यह रही कि कुछ जनरल स्टोर्स और किराना दुकानों से भी अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की और भविष्य में बिना लाइसेंस पटाखे नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की बिक्री के लिए राजस्व विभाग से वैध लाइसेंस लेना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
सवाल यह है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या ऐसी नियमित जांच जरूरी नहीं है?
देखिए पूरी खबर और जुड़े रहिए स्थानीय एवं निष्पक्ष समाचारों के लिए।
गजेंद्र सिंह राठौड़ | रैपुरा, जिला पन्ना
#Raipura #PannaNews #SDOPPawai #ShivPathak #PoliceAction #FirecrackerSafety #PannaPolice #MadhyaPradeshNews #त्योहारी_सुरक्षा #अवैध_पटाखा_बिक्री