Bahraich:- विशेश्वरगंज (बहराइच)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ा बदलाव किया गया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा को विशेश्वरगंज थाने का नया प्रभारी निरीक्षक (SHO) नियुक्त किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के साथ ही अजय कुमार मिश्रा पर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण कराने की मुख्य जिम्मेदारी होगी।
वहीं, विशेश्वरगंज के पूर्व थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय कर दिया गया है, जहां उन्हें जनसंपर्क अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
#वायरल Bahraich Police UP Police