
#श्रीगंगानगर में #अकुंश_कुमार_राजस्व_पटवारी_पटवारी हल्का 68 एलएनपी रिडमलसर जिला श्रीगंगानगर 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।*
#जयपुर_रिड़मलसर
दिनांक 02.06.2026 को ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल युनिट बीकानेर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये श्री अकुंश कुमार राजस्व पटवारी पटवार हल्का 68 एलएनपी रिडमलसर तहसील पदमपुर जिला श्रीगंगानगर को परिवादी के चक 68 एल.एन.पी. रिड़मलसर, तहसील पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर में स्थित मुरब्बा नंबर 35 तथा खाता संख्या 135 सयुंक्त खाते को खाता विभाजन करने के एवज में एक लाख रूपये की रिश्वत की मांग की गई एवं दौराने ट्रेप कार्यवाही प्रथम किश्त के रूप में 50,000 रूपये प्राप्त किये। जिस पर पटवारी अंकुश कुमार को मौके पर रंगे हाथों पकडा जाकर रिश्वती राशि 50,000 रूपये (जिसमें 10,000 रूपये भारतीय मुद्रा व 40 हजार रूपये डमी नोट) जो आरोपी श्री अंकुश कुमार से बरामद किये गये।*
*भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी स्पेशल युनिट बीकानेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की चक 68 एल.एन.पी. रिड़मलसर, तहसील पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर में स्थित मुरब्बा नंबर 35 तथा खाता संख्या 135 के सयुंक्त खाता को खाता विभाजन व शुद्धिकरण करने के एवज में आरोपी में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है*।
*जिस पर एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक श्री नारायण टोगस के सुपरविजन में ए.सी.बी. स्पेशल युनिट बीकानेर के श्री आशीष कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्री इन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक मय टीम के द्वारा मांग का सत्यापन करवाया जाकर आज ट्रेप का आयोजन कर आरोपी को 50,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्तार कर रिश्वत राशि बरामद की गई। मौके पर कार्यवाही जारी हैं।*
*एसीबी की महानिरिक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।*
पता नहीं इनका पेट कब भरेगा हराम की कमाई
खाने वालों का ।।