
#राठ: लोहे का गेट गिरने से श्रमिक की मौत, सपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
राठ। लोहे का गेट गिरने से दबकर जान गंवाने वाले श्रमिक के परिवार से बुधवार शाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
नगर के छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी अरविंद अहिरवार (45) सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बारहखंभा चौराहे स्थित एक दुकान से लोहे का गेट वाहन में लाद रहे थे। इसी दौरान अचानक गेट गिर गया और अरविंद उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए झांसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
नगर महासचिव अवधेश प्रताप यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें सहायता दिलाने के लिए पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया गया है।
इस दौरान छात्र सभा प्रभारी विजय यादव सैफई, विधानसभा अध्यक्ष गोकुल राजपूत, महिला सभा जिलाध्यक्ष नीलम यादव, छात्र सभा के सुनील यादव, सनी यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
👉 राठ की हर जरूरी खबर के लिए Rath Times को फॉलो जरूर करें।
👍 खबर पसंद आए तो LIKE और SHARE करें।
💬 परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कमेंट जरूर करें।
#Rath #RathTimes #Hamirpur #AccidentNews #SamajwadiParty #LocalNews
Rath, Hamirpur | Oct 1, 2026