पिता के निधन के बाद कठिन परिस्थितियों में आर्यांश ने हासिल की नीट में सफलता
जगदीशपुर (अमेठी)। कठिन परिस्थितियों और पारिवारिक संघर्ष के बीच जगदीशपुर क्षेत्र के कुचनाव ग्राम सभा के पूरे चौपाई मिश्र निवासी आर्यांश मिश्रा ने नीट-यूजी में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4095 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आर्यांश के पिता स्वर्गीय दुर्गेश नारायण मिश्रा का वर्ष 2022 में डेंगू से निधन हो गया था। उस समय वह कक्षा 10 के छात्र थे। पिता के निधन के बाद परिवार पर कठिन समय आ गया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने दादा रामकुमार मिश्रा तथा माता अखिलेश कुमारी मिश्रा के सहयोग और मार्गदर्शन में पढ़ाई जारी रखी।
लगातार मेहनत और परिवार के समर्थन के बल पर आर्यांश ने नीट-यूजी में AIR 4095 हासिल कर सफलता का परचम लहराया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
#NEET2026 #AryanshMishra #Amethi #Jagdishpur #SuccessStory #Education #NEETSuccess #UPNews #AmethiNews
Amethi, Amethi | Jul 18, 2026