सरपंच बना तो पहले साल में खेल मैदान, ई-लाइब्रेरी, स्ट्रीट लाइट, CCTV और हाईमास्ट पर होगा काम : चंपालाल जाखड़ तेजरासर
तेजरासर। सरपंच उम्मीदवार चंपालाल जाखड़ ने कहा कि सरपंच बनने का अवसर मिला तो पहले एक वर्ष में खेल मैदान, ई-लाइब्रेरी, गांव की सभी गलियों में स्ट्रीट लाइट, CCTV कैमरे और हाईमास्ट लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाकर गांव को विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास रहेगा। जाखड़ ने कहा कि हर ग्रामीण की आवाज सुनते हुए बिना भेदभाव सभी को साथ लेकर गांव हित में काम करना उनकी प्राथमिकता होगी