मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव के लिए नए परिसीमन को मंजूरी दे दी गई है। यह परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा, बिहार में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत ग्राम पंचायत, वार्ड, पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्गठन होगा।सरकार का मानना है कि इससे जनसंख्या के अनुपात में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा और विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचेगा।