डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने और आवारा कुत्तों के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हाल ही में उज्जैन में घटित हुई डॉग बाइट की घटना को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को जिले में घूमने वाले आवारा कुत्तों के प्रभावी नियंत्रण के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। अभियान के अंतर्गत निरीक्षण कर आवारा कुत्तों को चिन्हित किया जाएगा। इसके साथ ही कुत्तों का आवश्यकतानुसार परीक्षण कर रोगों से पीड़ित या आक्रामक कुत्तो के उपचार, वैक्सीनेशन और शेल्टर स्थल में रखे जाने का कार्य भी किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा भी पूर्व में दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जिनका पालन सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore