मदद सिर्फ फोटो खिंचवाने और पोस्ट डालने से नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय तत्काल कार्रवाई करने से होती है।
मैं हृदय से आभारी हूँ आदरणीय कलेक्टर साहब, रीवा का, जिन्होंने मेरे एक निवेदन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और NDRF टीम को निर्देशित कर नौनिहाल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कलेक्टर साहब के निर्देश पर SDM जवा, CO जवा, सरपंच, सचिव एवं ग्राम पंचायत की पूरी टीम ने भी नौनिहाल को अस्पताल पहुंचने तक हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान किया।
इस कठिन समय में प्रशासन द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और तत्परता के लिए मैं आदरणीय कलेक्टर साहब एवं उनकी पूरी प्रशासनिक टीम का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।
और हाँ, सिर्फ फोटो खिंचवाकर और पोस्ट डालकर मदद करने वालों को भी बधाई—लेकिन असली मदद वही है जो संकट की घड़ी में जमीन पर दिखाई दे। 🙏
धन्यवाद कलेक्टर साहब 🙏 Collector Rewa
धन्यवाद पूरी प्रशासनिक टीम 🙏
#RewaCollector #Rewa #Jawa #NDRF #Administration #RewaNews #JawaNews #Humanity #Help #VidhyaSamacharTV #जनसेवा
Jawa, Rewa | Aug 21, 2026