Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

ऑपरेशन 'Cyvajra': 350 से अधिक शिकायतों से जुड़े 3 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार ₹6.74 लाख की राशि फ्रीज, सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीतापुर। जनपद में साइबर अपराधियों और म्यूल अकाउंट्स (किराए/कमीशन पर दिए जाने वाले बैंक खाते) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन साइवज्र' (Cyvajra) के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी साइबर हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में गठित कोतवाली नगर पुलिस और साइबर टीम ने देशव्यापी ठगी करने वाले अंतराज्यीय नेटवर्क से जुड़े तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सूरज सिंह, बृजेश और सुधीर राठौर (निवासीगण पहाड़पुर, मछरेहटा) के रूप में हुई। यह अभियुक्त लालच में आकर साइबर ठगों को अपने बैंक खाते बेचते और उपलब्ध कराते थे। जांच में अभियुक्तों के कब्जे से तीन बैंक खाते (एक एसबीआई व दो एक्सिस बैंक) संचालित पाए गए, जो देश भर में हुए साइबर फ्रॉड से लिंक थे। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि इन खातों के खिलाफ देश भर से कुल 357 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज। अकेले एसबीआई के खाते के विरुद्ध 186 शिकायतें दर्ज थीं, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन खातों में मौजूद कुल 6 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि को तत्काल प्रभाव से फ्रीज (होल्ड) करा दिया। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही। क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में कोतवाली नगर प्रभारी दिनेश प्रकाश पाण्डेय, सर्विलांस/स्वाट टीम प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह और साइबर थाना प्रभारी प्रिंस सोनकर की संयुक्त टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी लालच में आकर अपने बैंक खाते व एटीएम कार्ड किसी को न बेचें। #SitapurPolice #OperationCyvajra #CyberCrimeCell #CyberSafeUP #MuleAccounts #CyberCriminalsArrested #SitapurPoliceInAction #UPPolice #CyberSecurity #CyberAwareness #BeSafeBeAlert #SayNoToCyberCrime #1930Helpline

Sitapur, Sitapur | Jul 12, 2026

MORE NEWS