गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर चौरी चौराहा के पास देर रात करीब 1 बजे सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में रगड़गंज निवासी 16 वर्षीय अब्दुल रहमान की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय अब्दुल रहीम घायल हो गया। दोनों बिना हेलमेट स्कूटी से घर लौट रहे थे। घायल अब्दुल रहीम को इलाज के बाद रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
#Gonda #सड़कहादसा #करनैलगंज #गोंडा_लखनऊ_हाईवे #RoadAccident
Gonda, Gonda | Aug 16, 2026