बहराइच के 4.53 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली से पहले दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल की सौगात.
वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत अक्टूबर से दिसंबर 2026 और जनवरी से मार्च 2027 के दो चरणों में मुफ्त सिलेंडर बांटे जाएंगे।
लाभार्थियों को पहले पूरी कीमत देकर सिलेंडर लेना होगा, जिसके बाद 4 से 5 दिनों के भीतर पूरी सब्सिडी राशि सीधे उनके आधार-संबद्ध बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
जिले के कुल 4,53,599 लाभार्थियों में से 3,96,565 आधार-प्रमाणित (ई-केवाईसी पूर्ण) लाभार्थियों को पहले चरण में रिफिल मिलेगा, जबकि शेष 57,034 लोग एथेंसिटी पूरी कराने के बाद इसका लाभ पा सकेंगे।