दुर्गापूजा में डीजे बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
रोहतास थाना परिसर में बुधवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में डेहरी-टू के एसडीपीओ राजीव रंजन, थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ ललिता कुमारी, बीडीओ ऋषिकेश कुमार समेत पूजा समितियों के सदस्य एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा और लाउडस्पीकर के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
सोन नदी में पानी अधिक होने के कारण कलश यात्रा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई। संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह और आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की अपील की गई।
#दुर्गापूजा #रोहतास #शांति_समिति #डीजे_पर_प्रतिबंध #रोहतास_पुलिस #पूजा_समिति #सोन_नदी #कानून_व्यवस्था #दुर्गापूजा2026 #अपना_रोहतास