
#प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने यहां यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के परिचालन को सुदृढ़ करने के लिए
--------------------------------------------
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक 2 नवंबर2026
दिन सोमवार को खबर अपडेट हुई है
----------------------------------------------
#लगभग 109 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं पर कमर कस ली है।
#इससे स्टेशन की सूरत और जरूरत, दोनों बदल जाएंगी।
#स्टेशन पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव और आउटर पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए 89.03 करोड़ रुपये की लागत से यहां दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा। योजना के तहत प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन/चार के बीच एक नया आइलैंड प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा।
#इसके निर्माण के बाद यहां कुल प्लेटफॉर्म की संख्या छह हो जाएगी। मौजूदा समय छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन एवं चार पर बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन है। दो और प्लेटफाॅर्म का निर्माण होने के बाद यहां ट्रेनों के आगमन, प्रेषण और ठहराव की क्षमता में भारी इजाफा होगा और ट्रेनों को सिग्नल के लिए बाहरी हिस्सों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।
#prayagrajcheoki #uttarpradesh #prayagraj #allahabad