
शाम को अंकुश के फोन पर एक मैसेज आता है, जिसे देखकर पैरों तले जमीन खिसक जाती है— Your Bank Account has been Frozen/Lien (आपका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है)।
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहने वाले अंकुश तोमर कोई बड़े बिजनेसमैन नहीं हैं। एक छोटी सी दुकान चलाते हैं, सुबह से शाम तक मेहनत करते हैं तब जाकर घर का चूल्हा जलता है। लेकिन कुछ दिन पहले उनकी इसी 'इंसानियत' और 'मदद करने की आदत' ने उन्हें एक ऐसी मुसीबत में डाल दिया, जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।
कुछ दिन पहले अंकुश की दुकान पर एक अनजान शख्स आया। चेहरे पर मजबूरी का मुखौटा पहने उसने कहा— भैया, मुझे कैश की सख्त जरूरत है, कोई मेडिकल इमरजेंसी है। मैं आपके खाते में ऑनलाइन पैसे भिजवा देता हूँ, आप मुझे कैश निकाल कर दे दो।
अंकुश का दिल पसीज गया। उन्होंने सोचा कि किसी जरूरतमंद की मदद हो जाएगी। उन्होंने हामी भर दी। उस शख्स ने QR कोड स्कैनर से अंकुश के खाते में तीन बार में कुल 96,000 रुपये भेजे (85000, 10000 और 1000)। अंकुश तुरंत पास के ATM गए, पैसे निकाले और पूरी ईमानदारी से उस अनजान बंदे के हाथ में सौंप दिए। अंकुश को लगा उन्होंने पुण्य का काम किया है।
जब वो भागते हुए बैंक पहुंचे, तो पता चला कि यह कोई मामूली बात नहीं है। दूर कर्नाटक की साइबर पुलिस ने उनके खाते पर होल्ड लगाया है। अंकुश का कसूर? सिर्फ इतना कि जिस पैसे को उन्होंने 'मदद' समझकर अपने खाते में लिया था, वो दरअसल किसी बड़े ऑनलाइन फ्रॉड (सोना RTGS घोटाला) का 'काला धन' था!
ठग ने अंकुश के खाते को अपना मनी लॉन्ड्रिंग टूल (काले धन को सफेद करने का जरिया) बना लिया था। ठग साफ बच निकला और पुलिस की नजर में अंकुश अब उस साइबर क्राइम के हिस्सेदार बन चुके हैं।
आजकल साइबर ठगों का यह सबसे नया और खतरनाक तरीका है। इसे Cyber Mule Fraudकहते हैं। इससे बचने के लिए गांठ बांध लीजिए
अनजान को 'नो' बोलें रास्ते में, दुकान पर या पेट्रोल पंप पर कोई भी अनजान व्यक्ति अगर कहे कि मेरे अकाउंट से पैसे ले लो और मुझे कैश दे दो तो साफ मना कर दीजिए। उसे पास के ATM जाने की सलाह दें।
मजबूरी का नाटक ठग हमेशा 'मेडिकल इमरजेंसी' या 'अस्पताल का बिल' जैसी भावुक कहानियां सुनाएंगे। भावुक न हों, सतर्क रहें।
खाता फ्रीज होने का खतरा अगर वो पैसा किसी फ्रॉड का हुआ, तो आपका पूरा बैंक अकाउंट और उसमें जमा आपकी गाढ़ी कमाई फ्रीज हो जाएगी। कोर्ट-कचहरी और पुलिस के चक्कर काटने पड़ेंगे वो अलग।
इंसानियत जरूर दिखाइए, लेकिन आंखें बंद करके नहीं। आज के जमाने में आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको सीधे 'अपराधी' की कतार में खड़ा कर सकती है।
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आपके दोस्त और परिवार वाले इस नए 'अकाउंट फ्रीज' वाले जाल में फंसने से बच सकें! 🙏
#CyberSecurity #CyberCrime #Alert #Awareness #StaySafe #nonfollowers #i7news