
शादी की तैयारी अब होगी आसान, आरके ज्वेलर्स लेकर आया 'स्वर्ण मंजूषा ऑफर'
बक्सर । भारतीय परिवारों में शादी की तैयारियां अक्सर एक-दो वर्ष पहले से ही शुरू हो जाती हैं। लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार धीरे-धीरे बचत कर जीवन के इस खास अवसर को यादगार बनाने का प्रयास करते हैं। शादी-ब्याह में सोने के आभूषणों का विशेष महत्व होता है, ऐसे में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुराना चौक स्थित आरके ज्वेलर्स ने आकर्षक "स्वर्ण मंजूषा ऑफर" की शुरुआत की है।
इस विशेष योजना के तहत ग्राहक हर महीने एक निश्चित राशि जमा कर नौ माह तक बचत कर सकते हैं और बाद में अपनी पसंद के अनुसार सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। योजना की खास बात यह है कि ग्राहकों को खरीदारी के समय मेकिंग चार्ज पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जाएगा।
आरके ज्वेलर्स प्रबंधन के अनुसार यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए शुरू की गई है जो शादी, सगाई या अन्य शुभ अवसरों के लिए पहले से सोने की खरीदारी की योजना बनाते हैं। नियमित बचत के माध्यम से ग्राहक बिना आर्थिक दबाव के अपने पसंदीदा आभूषण खरीद सकेंगे।
शहर के मुख्य मार्ग पर पुराना चौक के समीप स्थित आरके ज्वेलर्स शोरूम में जाकर ग्राहक इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 8809002774 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Buxar, Buxar | Jun 5, 2026