
बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने 25 घरों से भोजन एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुँचाया
बाँदा। दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को बाँदा रोटी बैंक की जिम्मेदार महिला टीम द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सराहनीय सेवा कार्य किया गया। संस्था की महामंत्री रिया खान एवं सदस्य राबिया खान ने निर्धारित दिन और समय पर अपने मोहल्ले खाईंपार से लगभग 25 घरों से जरूरतमंदों के लिए भोजन एकत्र किया।
इस दौरान निषाद फर्नीचर की ओर से भी 2 पैकेट भोजन सहयोग स्वरूप प्राप्त हुए। एकत्रित कुल 27 पैकेट भोजन को बाँदा रोटी बैंक के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली के कार्यालय तक पहुँचाया गया।
इसके बाद संस्था के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन, सदस्य प्रेम माली सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर सभी 27 पैकेट भोजन वितरित किए।
बाँदा रोटी बैंक की टीम ने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने का यह सेवा कार्य समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करता है। इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारी, सदस्य, भोजनदाता एवं सहयोगी बधाई के पात्र हैं।
संस्था की अपील:
बाँदा रोटी बैंक की ओर से आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद के लिए भोजन, कपड़े या आर्थिक सहयोग करना चाहता है, तो संस्था से संपर्क कर सकता है।
संपर्क नंबर:
📞 9451988451
📞 8318456975
Banda, Banda | Oct 3, 2026