
MSC तुतलो नवाटांड़ महा-फाइनल: जनसैलाब के बीच एमके एंटरप्राइजेज लोयो बनी चैंपियन, शनि उरांव ने दिया विजेता ट्रॉफी
राँची/बेड़ो,तुतलो नवाटांड़ अगर जुनून देखना है तो तुतलो नवाटांड़ आइए... जी हां, कुछ ऐसा ही नजारा आज MSC तुतलो नवाटांड़ फुटबॉल मैदान में देखने को मिला। MSC तुतलो नवाटांड़ के तत्वावधान में चल रहे ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट के महा-फाइनल में हजारों-हजार दर्शकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही डीजे की धुन पर थिरकते युवा और "गोल-गोल" के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
कांटे की टक्कर में एमके एंटरप्राइजेज लोयो ने लहराया परचम
आज का फाइनल मुकाबला फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी फीफा वर्ल्ड कप से कम नहीं था। मैदान पर दो दिग्गज टीमें आमने-सामने थीं - *एमके एंटरप्राइजेज लोयो* बनाम *एकेएफसी बिसहाखटंगा नवाटांड़।
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंत में शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए *एमके एंटरप्राइजेज लोयो* ने एकेएफसी बिसहाखटंगा नवाटांड़ को हराकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रथम पुरस्कार एमके एंटरप्राइजेज लोयो को और द्वितीय पुरस्कार एकेएफसी बिसहाखटंगा नवाटांड़ को मिला।
मंच पर सितारों का जमावड़ा, शनि उरांव रहे मुख्य आकर्षण
इस ऐतिहासिक फाइनल के मुख्य अतिथि के रूप में *आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभारी मांडर सह भावी विधायक प्रत्याशी मांडर विधानसभा श्री शनि उरांव* अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। उनके साथ किसान मोर्चा अध्यक्ष सूबेदार सिद्धनाथ सिंह, सलीम अंसारी, वसीम राजू, इरशाद अंसारी, ताज्जु अंसारी, खुर्शीद अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में *नर्कोपी थाना के तेज-तर्रार थाना प्रभारी श्री शैलेंद्र कुमार टुडू जी* मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्री शनि उरांव ने अपने संबोधन में कहा - _"तुतलो नवाटांड़ की मिट्टी में फुटबॉल दौड़ता है। यहाँ का युवा नशा से दूर रहकर खेल से अपना भविष्य बना रहा है। आम आदमी पार्टी हमेशा ऐसे आयोजनों को समर्थन देगी।"_
थाना प्रभारी श्री शैलेंद्र कुमार टुडू ने आयोजन समिति को शांतिपूर्ण और अनुशासित टूर्नामेंट कराने के लिए दिल से बधाई दी।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस सफल आयोजन के पीछे आयोजन समिति के मुख्य स्तंभ तबारक अंसारी साहब, एकराम अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी* का अथक परिश्रम रहा। वहीं टूर्नामेंट के स्पॉन्सर *एमके एंटरप्राइजेज के मोहम्मद खालिद (लोयो)* ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
मौके पर पूर्व मुखिया वीरेंद्र उरांव, पूर्व मुखिया राजू लोहार सरवा पंचायत, समाजसेवी अमानत हुसैन (डुमरी),मंगरा उरांव, संरक्षक निसार अंसारी, महताब अंसारी, रिजवान मास्टर, महबूब अंसारी, शाहिद अंसारी, प्रदीप उरांव, मकसूद अंसारी, जहीर अंसारी, इजहार अंसारी, जावेद अंसारी सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
अंत में मुख्य अतिथि श्री शनि उरांव के हाथों से विजेता टीम एमके एंटरप्राइजेज लोयो को प्रथम पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पूरे मैदान में आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ।
Namkum, Ranchi | Aug 29, 2026