
#भीमपुरा पुलिस ने #हत्या के #प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को #गिरफ्तार किया
#बलिया
#अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विपक्षीगण ने वादी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता और चाचा पर भी जान से मारने की नीयत से रॉड से हमला किया। हमले में वादी के चाचा पप्पू राजभर बेहोश होकर गिर गए थे। मामले में थाना भीमपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी मामले में 21 अगस्त को पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू पुत्र अंगद गिरी, निवासी गजियापुर, थाना भीमपुरा, उम्र करीब 29 वर्ष को शाम करीब 5:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में भीमपुरा थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक मो. वहीद, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल अमरजीत और महिला आरक्षी नीलम यादव शामिल रहीं।