Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

रेल मंत्री तक पहुंची बक्सर की आवाज़, सांसद सुधाकर सिंह की मांगों पर कार्रवाई शुरू बक्सर । बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सांसद द्वारा क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार, स्टेशनों के विकास और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर उठाई गई मांगों पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक पहल शुरू कर दी है। सांसद द्वारा रेल मंत्री को भेजे गए विस्तृत पत्र में बक्सर सहित दानापुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से जुड़ी जनसमस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाया गया था। सांसद ने अपने पत्र में बक्सर, डुमरांव, रघुनाथपुर, भभुआ रोड, चौसा एवं दुर्गावती रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के ठहराव और अन्य आधारभूत सुविधाओं की मांग की थी। उन्होंने विशेष रूप से बक्सर एवं डुमरांव रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शीघ्र विकास कराने की मांग रखी थी। पत्र में बक्सर रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस एवं सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग के साथ-साथ रांची-आरा रेल सेवा का विस्तार बक्सर तक किए जाने का भी अनुरोध किया गया था। वहीं डुमरांव स्टेशन पर पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस एवं 13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस के ठहराव, आरक्षण काउंटर को 24 घंटे संचालित करने सहित कई अन्य मांगें शामिल थीं। रेल मंत्रालय ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित निदेशालयों एवं विभागों को विस्तृत जांच तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही बक्सर रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों से संबंधित मामलों को भी आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इस संबंध में सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि बक्सर लोकसभा क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल सुविधाओं के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा कराने के लिए वे संसद से लेकर मंत्रालय तक लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे। सांसद ने कहा, "बक्सर लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की सुविधाओं के लिए मैं हमेशा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा हूं। जनता की समस्याओं को सरकार और मंत्रालय तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय द्वारा संबंधित विभागों को दिए गए निर्देशों के बाद क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और जनहित से जुड़ी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी।

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

बक्सर में बड़ा यू-टर्न! आरओबी टूटने के बाद फिर खुल रही इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग 

इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. बंद की गई रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोला जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिनों तक यहां से आवागमन जारी रहेगा, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे दोबारा बंद किया जाएगा. कुछ दिन पहले ही लोगों को आरओबी के जरिए राहत मिली थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं.

#Buxar #BuxarNews #BreakingNews #Ithadhi #RailwayCrossing ROB Bihar BiharNews BuxarTopNews TrendingNews ViralNews InstaNews NewsUpdate LocalNews RailwayNews

बक्सर में बड़ा यू-टर्न! आरओबी टूटने के बाद फिर खुल रही इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. बंद की गई रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोला जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दिनों तक यहां से आवागमन जारी रहेगा, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे दोबारा बंद किया जाएगा. कुछ दिन पहले ही लोगों को आरओबी के जरिए राहत मिली थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. #Buxar #BuxarNews #BreakingNews #Ithadhi #RailwayCrossing ROB Bihar BiharNews BuxarTopNews TrendingNews ViralNews InstaNews NewsUpdate LocalNews RailwayNews

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026

बक्सर में करोड़ों का पुल बना और कुछ ही दिनों में टूटा हिस्सा! इटाढ़ी आरओबी टूटा, भारी वाहनों की एंट्री बंद 😱
 :
26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इटाढ़ी आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बड़ा मामला सामने आया है। 1 जून से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब पुल के एक हिस्से के टूटने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में भागलपुर की घटना के बाद अब बक्सर की यह खबर चर्चा में है।
#Buxar #BuxarNews #BreakingNews #IthadhiROB #ROB BridgeCollapse Bihar BiharNews ViralNews BuxarTopNews Trending InstaNews LatestNews NewsUpdate RailwayCrossing

बक्सर में करोड़ों का पुल बना और कुछ ही दिनों में टूटा हिस्सा! इटाढ़ी आरओबी टूटा, भारी वाहनों की एंट्री बंद 😱 : 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बने इटाढ़ी आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बड़ा मामला सामने आया है। 1 जून से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब पुल के एक हिस्से के टूटने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में भागलपुर की घटना के बाद अब बक्सर की यह खबर चर्चा में है। #Buxar #BuxarNews #BreakingNews #IthadhiROB #ROB BridgeCollapse Bihar BiharNews ViralNews BuxarTopNews Trending InstaNews LatestNews NewsUpdate RailwayCrossing

Buxar, Buxar | Jun 5, 2026

रेल मंत्री तक पहुंची बक्सर की आवाज़, सांसद सुधाकर सिंह की मांगों पर कार्रवाई शुरू बक्सर । बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सांसद द्वारा क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार, स्टेशनों के विकास और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर उठाई गई मांगों पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक पहल शुरू कर दी है। सांसद द्वारा रेल मंत्री को भेजे गए विस्तृत पत्र में बक्सर सहित दानापुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से जुड़ी जनसमस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाया गया था। सांसद ने अपने पत्र में बक्सर, डुमरांव, रघुनाथपुर, भभुआ रोड, चौसा एवं दुर्गावती रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के ठहराव और अन्य आधारभूत सुविधाओं की मांग की थी। उन्होंने विशेष रूप से बक्सर एवं डुमरांव रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शीघ्र विकास कराने की मांग रखी थी। पत्र में बक्सर रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस एवं सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग के साथ-साथ रांची-आरा रेल सेवा का विस्तार बक्सर तक किए जाने का भी अनुरोध किया गया था। वहीं डुमरांव स्टेशन पर पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस एवं 13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस के ठहराव, आरक्षण काउंटर को 24 घंटे संचालित करने सहित कई अन्य मांगें शामिल थीं। रेल मंत्रालय ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित निदेशालयों एवं विभागों को विस्तृत जांच तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही बक्सर रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों से संबंधित मामलों को भी आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इस संबंध में सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि बक्सर लोकसभा क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल सुविधाओं के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा कराने के लिए वे संसद से लेकर मंत्रालय तक लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे। सांसद ने कहा, "बक्सर लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की सुविधाओं के लिए मैं हमेशा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा हूं। जनता की समस्याओं को सरकार और मंत्रालय तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय द्वारा संबंधित विभागों को दिए गए निर्देशों के बाद क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और जनहित से जुड़ी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी। - Buxar News