कर्मचारियों की जुलाई माह की वेतन वृद्धि 19 जुलाई तक आईएफएमआईएस पर दर्ज करने के निर्देश
---
कार्यालय जिला कोषालय टीकमगढ़ द्वारा जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों डीडीओ को सूचित किया गया कि उनके कार्यालय से संबंधित जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की एक जुलाई 2026 में वार्षिक वेतन वृद्धि लगाई जानी है, उनकी समस्त प्रविष्टि आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर में दर्ज करायें।
जिला कोषालय अधिकारी द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की संपूर्ण कार्यवाही आगामी 19 जुलाई 2026 तक आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर अनिवार्य रूप से पूर्ण करनी होगी। 20 जुलाई 2026 से वेतन देयक ऑटो जनरेट होकर यथास्थिति में Approve हो जायेंगे, जिसके पश्चात वेतनवृद्धि संबंधित कोई भी संशोधन नहीं हो पायेगा।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh