साइकिल से सामान लेने निकले किशोर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव में सड़क हादसे में 11 वर्षीय सत्यम चौहान की मौत हो गई। वह साइकिल से परचून का सामान लेने जा रहा था, तभी बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
परिजन उसे उपचार के लिए मऊ ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सत्यम कक्षा तीन का छात्र और दो भाइयों में बड़ा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#BalliaNews #BhimPura #RoadAccident #LocalNews #UPNews