अतिक्रमण हटाने के साथ 27 हजार रुपये जुर्माना वसूला
कटिहार नगर निगम की ओर से शुक्रवार को मिरचाईबाड़ी हनुमान मंदिर से हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सुबह 10:30 बजे शुरू हुए अभियान में सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से नगर निगम ने कुल 27 हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान में नोडल पदाधिकारी सह सिटी मैनेजर, सहायक अभियंता अभय कुमार, कनीय अभियंता अजय सिंह सहित निगम के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। निगम ने दुकानदारों और आम लोगों से सड़क व फुटपाथ अतिक्रमणमुक्त रखने की अपील की।