#अलीगढ AMU छात्रसंघ चुनाव में नये चेहरों की जीत, नोमान अशरफ अध्यक्ष और नशरा नईम बनीं उपाध्यक्ष,अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित हो गए हैं। मोहम्मद नोमान अशरफ छात्रसंघ अध्यक्ष और नशरा नईम उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। मोहम्मद हमदान ने महासचिव पद पर जीत दर्ज की। महिला कॉलेज छात्रसंघ में अनम रियाज अध्यक्ष, आयशा खान उपाध्यक्ष और मरियम जान महासचिव चुनी गईं। AMUSU कैबिनेट के 10 और महिला कॉलेज के 8 सदस्यों ने भी जीत हासिल की। AMU कोर्ट के लिए 11 छात्र प्रतिनिधि चुने गए। चुनाव 5 नवंबर को हुआ था। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में छात्रों की भागीदारी की सराहना की।
#AMUSU2026 #WCSU2026 #AMUCourt #AMU #AligarhNews #StudentElection #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 6, 2026