टिहरी से दुःखद खबर जहाँ एक तरफ़ दीपावली का त्यौहार है, वही दूसरी तरफ़ वन दरोगा को एक वाहन ने टक्कर मार कर घायल किया उनको जिला अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई ! माँ सुरकंडा-कद्दूखाल से करीब 3 किमी आगे मसूरी रोड पर सुबह लगभग 11 बजे हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान गश्त से लौट रहे वन दरोगा धनोल्टी से सकलाना जा रहे थे, तभी उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चंबा के सौड़ गांव निवासी प्यार चंद रमोला जी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। टिहरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
A1 News Uttarakhand Tehri Police Uttarakhand