
कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र 25 जून तक आमंत्रित
जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी, रौन जिला भिण्ड (म.प्र.) में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त कर भरे जाने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 तक है। विस्तृत जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर देख सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी, रौन जिला भिण्ड (म.प्र.) में आवेदन हेतु भिण्ड जिले के किसी भी सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं में पूरे सत्र अध्ययनरत होकर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी का जन्म 01 जून 2009 से एवं 31 जुलाई 2011 (दोनों तिथि सम्मिलित) के बीच का होना चाहिए। अभ्यर्थी किसी भी कार्यालयीन दिवस में जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरखड़ी भिण्ड (म.प्र.) से आवेदन पत्र प्राप्त अथवा जमा कर सकता है। अभ्यर्थी आवेदन फार्म भरने के पश्चात विद्यालय की मेल आइडी invbhind@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। अभ्यर्थी का अंतिम चयन समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों द्वारा ही किया जायेगा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind