
-#रटैहल में गन पाउडर गोदाम खोलने पर वरिष्ठ नागरिक सभा ने जताया विरोध,स्वीकृति रद्द करने की मांग...
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवी
-#वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की महत्वपूर्ण बैठक प्रधान रूप लाल शर्मा की अध्यक्षता में निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर में आ रही पार्किंग की दिक्कतों व अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
-#बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर एक रटैहल में रिहायशी क्षेत्र में गन पाउडर का गोदाम खोलने की कड़ी निंदा की और विरोध जताया। सभा ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में गन पाउडर का भंडारण सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। जनहित को ध्यान में रखते हुए इसकी स्वीकृति को तुरंत निरस्त कर उचित कार्रवाई की जाए।
-#वरिष्ठ नागरिक सभा ने कई अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। शहर में सड़क किनारे जहां फुटपाथ नहीं बने हैं वहां निर्माण कार्य किया जाए। नालियों की समुचित सफाई व्यवस्था हो। सभी सरकारी कार्यालयों में पार्किंग और सार्वजनिक शौचालयों में विशेष व्यवस्था की जाए। शहर में आए दिन बिजली की आंख-मिचौली और जलापूर्ति में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए। शहर में ई-रिक्शा चलने चाहिए।
-#बैठक के अंत में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सभा ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से इन मांगों पर तुरंत संज्ञान लेने का आग्रह किया।
-#इस बैठक में प्रधान रूप लाल शर्मा, मुख्य सलाहकार हरी सिंह ठाकुर, राम लाल शर्मा, वरिष्ठ उप-प्रधान रमेश कुमार कैंथ, महा सचिव देवराज चंदेल, कोषाध्यक्ष लेख राम कौल, अरविन्द शर्मा, हेम राज गौतम आदि सदस्य मौजूद रहे।
#BrightNewsGhumarwin #BrightNewsGhumarwinNews #BrightNewsVarishthNagrikSabha #BrightNewsRoopLalSharma #BrightNewsRatahalGunPowderGodown #BrightNewsWardNo1 #BrightNewsGunPowderGodownVirodh #BrightNewsSurakshaKhatra #BrightNewsSwikritiRaddMaaang #BrightNewsGhumarwinParking #BrightNewsFootpathNirman #BrightNewsNaliSafai #BrightNewsBijliSamस्या #BrightNewsJalapurti #BrightNewsERickshaw #BrightNewsGhumarwinBreaking #BrightNewsBilaspurBreaking #BrightNewsHimachalBreaking #BrightNewsGhumarwinUpdate