🚨 पौड़ी में चलती बोलेरो पर गिरा बोल्डर, 01 की मौत, 02 गंभीर घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर गुमखाल–सतपुली मार्ग में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ा हादसा हो गया।
सतपुली मल्ली के पास कोटद्वार से सतपुली जा रही बोलेरो पर अचानक पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिर गया। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
💔 इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे को वाहन में फंसे होने के कारण SDRF की टीम कटर मशीन की मदद से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।
📍 स्थान: सतपुली मल्ली, राष्ट्रीय राजमार्ग-534, पौड़ी गढ़वाल
#BreakingNews #Uttarakhand #Satpuli #Kotdwar #PauriGarhwal #BoulderFall #RoadAccident #Bolero #SDRF #EmergencyResponse #MountainRoads #Landslide #UttarakhandNews #Garhwal #IndiaNews