दुबौलिया थाना क्षेत्र में आपत्तिजनक हालात में पिता ने बेटी को प्रेमी संग पकड़ा, धारदार हथियार से बेटी व प्रेमी ने किया हमला, पिता की मौ**त
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरौली नहर के पास प्रेम प्रसंग में लगभ 50 वर्षीय पिता की हत्**या कर दी गई। आरोप है कि बेटी को नहर के पास प्रेमी के साथ देखकर पिता ने विरोध किया, जिसके बाद बेटी और उसके प्रेमी ने हंसिये से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौ**त हो गई। घटना के करीब आठ घंटे बाद पुलिस को जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श**व कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत**क की पहचान रमवापुर तिवारी निवासी के रूप में हुई।
Basti, Basti | Aug 22, 2026