
आज अंतिम दिन विद्युत विपत्र सुधार विशेष कैंप, उपभोक्ता करा सकते हैं बिल संबंधी समस्याओं का समाधान
हाजीपुर। विद्युत उपभोक्ताओं की विपत्र संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं सरल समाधान के लिए वैशाली जिले में 17 अगस्त से शुरू हुआ विशेष विद्युत विपत्र सुधार कैंप आज, 22 अगस्त को समाप्त होगा। जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने कैंप में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विद्युत पदाधिकारियों को दिया है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि कैंप में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की जांच कर नियमानुसार शीघ्र समाधान किया जाए। उपभोक्ताओं को विद्युत विपत्र संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विशेष कैंप में बिजली बिल नहीं बनने, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, उपभोक्ता के नाम या पता में त्रुटि, स्वीकृत लोड में सुधार, अत्यधिक विद्युत विपत्र सहित अन्य बिल संबंधी समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है।
जिला पदाधिकारी ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उनके बिजली बिल में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है, तो वे आज 22 अगस्त तक संबंधित विद्युत कार्यालय में आयोजित विशेष कैंप में शिकायत दर्ज कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
#Vaishali #Hajipur #ElectricityCamp #BijliBill #BillCorrection #VaishaliNews #HajipurNews #BiharNews #ElectricityDepartment #VarshaSingh #YoungIndiaNews