हांसी की बेटी नेहा यादव
मिलकपुर गांव की बेटी ने UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 19वीं रैंक, CBI में Public Prosecutor (Class-1) पद पर चयन
हांसी के मिलकपुर गांव की बेटी नेहा यादव ने अपनी शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देश की कठिनतम प्रतियोगी परीक्षाओं में शुमार परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल कर नेहा यादव ने CBI में Public Prosecutor (Class-1) के पद पर चयन प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन, प्रतिभा और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। नेहा की इस ऐतिहासिक सफलता से मिलकपुर गांव ही नहीं, बल्कि हांसी-भिवानी क्षेत्र और पूरा परिवार गौरवान्वित है।
नेहा के पिता श्री विजय सिंह ‘आनंद भट्टे वाले’ एवं समस्त परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नेहा यादव की सफलता उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा रखती हैं।
बेटियां जब ठान लेती हैं, तो सिर्फ मंजिल नहीं पातीं—इतिहास रचती हैं।
Panapur, Saran | Sep 1, 2026