नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान अब तक नहीं
श्री बंशीधर नगर। नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफार्म नंबर-1 के पास पटरी पर एक युवक की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
#BreakingNews #गढ़वा #nagaruntari
Kanke, Ranchi | Sep 24, 2026