।। प्रेस नोट ।।
दतिया पुलिस
*नवरात्रि पर्व पर एसडीओपी दतिया ने प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर महिलाओं को किया जागरूक*
नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दतिया पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने बड़ी माता मंदिर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की चेकिंग की तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली महिलाओं से संवाद कर भीड़भाड़ में विशेष सतर्कता बरतने, कीमती आभूषण न पहनने एवं अनावश्यक कीमती सामान न लाने तथा अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करने की समझाइश दी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी का सत्यापन भी किया गया।
दतिया पुलिस का संदेश: नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में निर्भीक होकर दर्शन कर सकें।