
जेईई एडवांस में चमके चिन्मय विद्यालय के छात्र, आर्यन ने हासिल की 1097वीं रैंक
👇👇👇👇👇👇
चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिणामों के अनुसार आर्यन ने ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट में 1097वीं तथा जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 128वीं रैंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं ईशान सिन्हा ने 2584वीं, के. सूर्या नारायण ने 9738वीं, प्रियांशु राज ने 15338वीं (ईडब्ल्यूएस-2082), आदित्य रंजन ने 15388वीं, नारायण रॉय ने 15755वीं, ऋशु राज ने 18372वीं (ईडब्ल्यूएस-4941), सिद्धांत सिन्हा ने 24285वीं तथा अभी कुमार ने 26095वीं रैंक (ओबीसी-एनसीएल-7415) प्राप्त की।
इस उपलब्धि पर आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान होती है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि विद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और मूल्य आधारित शिक्षा के लिए जाना जाता है। यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।
Chas, Bokaro | Jun 2, 2026