झमाझम बारिश में लहराया तिरंगा! विधायक प्रीतम लोधी और कलेक्टर अर्पित वर्मा ने की 'हर घर तिरंगा' यात्रा की अगुवाई
शिवपुरी- 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आज खनियाधाना में देशभक्ति से गूंजती भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बारिश के बीच भी विधायक प्रीतम सिंह लोधी और कलेक्टर अर्पित वर्मा ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व किया।
महाराणा प्रताप चौराहे से शुरू होकर यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर परिषद पर संपन्न हुई। इसमें छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन पर सभी ने सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाई और लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
#HarGharTiranga #Shivpuri #Khaniadhana #PritamLodhi #15August #TirangaYatra